Latest

पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारत करारा जवाब|

Editor : Anjali Mishra | 13 May, 2025

कैसे भारत ने आतंक का जवाब सिर्फ गोली से नहीं, नीति से भी दिया।

पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारत करारा जवाब|

Source or Copyright Disclaimer


पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारत करारा जवाब।ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में तबाही की सुनामी और अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोड़ी चुप्पी।

राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने पाकिस्तान को दी सीधी, साफ और सख्त चेतावनी अब आतंक नहीं बचेगा, और आतंकी सोच की सरकार भी नहीं।

कैसे हुआ सीजफायर? क्या थी पाकिस्तान की शर्तें? और भारत ने क्यों थामा हथियार और कब तक? और अपने संबोधन में क्या कहा ?


सोमवार रात देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो कहा, जो भारत सुनना चाहता था और पाकिस्तान डरकर सोच रहा होगा कि अब क्या बचेगा?

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी देश के सामने रखी । कैसे भारत ने आतंक का जवाब सिर्फ गोली से नहीं, नीति से भी दिया। और कैसे पाकिस्तान की जमीन पर बने आतंक के अड्डे अब सिर्फ मलबा हैं।


पाकिस्तान की चालें, भारत की चोटें

पीएम मोदी ने बेबाक लहजे में कहा - जब हमने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू की, तो पाकिस्तान ने शर्मनाक हरकतें शुरू कर दीं। हमारे स्कूल, कॉलेज, मंदिर, गुरुद्वारे, घर और सैन्य ठिकाने निशाने पर लिए गए। लेकिन भारत डरा नहीं भारत डटा रहा।"

ड्रोन आए, मिसाइलें चलीं। लेकिन भारत की एयर डिफेंस ने उन्हें आसमान में ही राख कर दिया।

पाकिस्तान ने सीमा पर वार की तैयारी की थी, भारत ने सीने पर वार कर दिया। पीएम मोदी ने गर्जना करते हुए कहा।


तीन दिन और पाकिस्तान की हड्डियाँ चटक गईं।

भारत के ड्रोन, भारत की मिसाइलें जिन एयरबेस पर पाकिस्तान को घमंड था, वहां अब सन्नाटा पसरा है।

तीन दिनों की कार्रवाई ने पाकिस्तान को ऐसा झटका दिया कि वो दुनियाभर में गुहार लगाने लगा।बस करो और मौका दो।


 कैसे हुआ सीजफायर? पीएम मोदी ने उठाया पर्दा

प्रधानमंत्री ने कहा- 10 मई की दोपहर, पाकिस्तान की सेना ने खुद हमारे डीजीएमओ से संपर्क किया।"

गुहार लगी, भीख मांगी |

और तब भारत ने फैसला लिया कार्रवाई स्थगित की जाएगी, लेकिन खत्म नहीं।

हमने आतंक के इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर दिया। अड्डों को खंडहर बना दिया। अब पाकिस्तान की अगली हरकत तय करेगी कि क्या अगला वार होगा।


ऑपरेशन सिंदूर’ अब है भारत की नीति

पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, अब 'ऑपरेशन सिंदूर' भारत की नई नीति है।

हम पाकिस्तान के हर कदम पर नज़र रखेंगे। सेना अलर्ट पर है। बीएसएफ, एयरफोर्स, नेवी, सभी तैयार हैं।

अब भारत पहले की तरह नहीं, बिल्कुल बदला हुआ भारत है।


पाकिस्तान को दी गई तीन कड़ी चेतावनियाँ-


1- अगर भारत पर फिर आतंकी हमला हुआ। जवाब होगा, अपने तरीके से… अपनी शर्तों पर… और वहां तक जाकर, जहां से आतंक की जड़ें निकलती हैं।


2-न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं चलेगा। एटमी धमकी की आड़ में आतंक फैलाने वालों पर होगा सटीक और निर्णायक वार।


3-आतंकी और उनके सरपस्त सरकार अलग नहीं माने जाएंगे।

 दोनों को एक ही नजर से देखा जाएगा और एक ही सज़ा मिलेगी।


अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शब्दों को विराम देते हुए कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक नई लकीर खींच दी है। ये सिर्फ जवाब नहीं, भारत की नई रणनीति है।

Releted News

Ads
More Videos

शिव की जांघ से जन्मे जंगम जोगियों की अद्भुत कहानी ! | Jangam Jogi। Kumbh Sadhus